Connect with us

उत्तराखण्ड

खाई में गिरा स्कूटी सवार किशोर, दर्दनाक मौत

पिथौरागढ़। जिला तहसील क्षेत्र के खाती गांव में बुधवार को स्कूटी सवार किशोर की स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से दर्दनाक मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने खाई से स्कूटी सवार का शव निकाला।

जानकारी के मुताबिक बुधवार को जिला नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि तहसील पिथौरागढ़ क्षेत्रअंतर्गत खाती गांव टल्ली धार मोटर मार्ग पर खातेगांव के पास एक स्कूटी अनियंत्रित होने से लगभग 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी है।

इस सूचना पर एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक रामसिंह बोरा के नेतृत्व में तत्काल घटनास्थल की ओर रवाना हुई। स्कूटी यूके 05 4019 एक किशोर अरमान सिंह पुत्र राम सिंह चड्ढा उम्र 17 वर्ष निवासी तथा टीचर माली पिथौरागढ़ सवार था, जिसकी घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई थी। रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के साथ मिलकर उक्त युवक के शव को हाय से बाहर निकाल बॉडी बैक के माध्यम से जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

यह भी पढ़ें -  Chamoli cloudburst: लापता कर्मचारी का नहीं मिला कोई सुराग, बचाव अभियान तेज

More in उत्तराखण्ड

Trending News