Connect with us

खेल

गुजरात हिटर्स ने किया दिल्ली चैलेंजर्स को पराजित

दुबई। दुबई के शारजाह स्टेडियम में आयोजित दिव्यांग प्रीमियर लीग (डीपीएल) में खेले गए दूसरे मुकाबले में गुजरात हिटर्स ने दिल्ली चैलेंजर्स को रोमांचक मुकाबले में 4 रनों से पराजित किया।
गुजरात हिटर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 9 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। जिसमे कप्तान चिराग गांधी ने 43, बिहार के धर्मेंद्र कुमार ने 12, याह्या पटेल ने 13, सूर्यप्रताप भंडारी ने 11 और प्रवीण देशपांडे ने 11 रन, हरीश चौधरी 1 रन बनाकर नॉट आउट रहे। दिल्ली चैलेंजर्स के लिए लवली ने 31 रन देकर 2, रविन्द्र ने 15 रन देकर 1, मुकेश दांगी ने 14 रन देकर 1, और अमरीक ने 20 रन देकर 1 विकेट चटकाए।


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली चैलेंजर्स सभी विकेट खोकर 124 रन ही बना सकी और रोमांचक मुकाबले को 4 रनों से गंवा दिया। दिल्ली के तरफ से ओपनर बल्लेबाज ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। उसके अलावा सुखी ने 16 रन बनाए। गुजरात हिटर्स के लिए गेंदबाजी करते हुए इमरान ने 19 रन देकर 2, सूर्यप्रताप भंडारी ने 23 रन देकर 2, प्रवीण ने 19 रन देकर 2, चिराग ने 38 रन देकर 2, और याह्या ने 3 रन देकर 1 विकेट चटकाए और मुकाबले को 4 रनों से जीत लिया। चिराग गांधी को हरफनमौला प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के कप्तान एवं गुजरात हिटर्स की ओर से खेल रहे बल्लेबाज खिलाड़ी हरीश चौधरी कहा की शारजाह में क्रिकेट खेलना हर क्रिकेट खिलाड़ी का सपना होता है जिस प्रकार से सामान्य खिलाड़ियों की भांति दिव्यांग खिलाड़ियों को शारजाह (दुबई) के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान में खेलने का मौका दिया गया है यह सब दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए गौरव की बात है उसके लिए उन्होंने दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के समस्त अधिकारियों का धन्यवाद किया और साथ ही साथ उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों का प्यार मिल रहा है गुजरात हिटर्स के खिलाड़ी पूरी मेहनत के साथ निश्चित ही यह टूर्नामेंट जीतेंगे ।।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in खेल

Trending News