Connect with us

Uncategorized

गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व समारोह शुरू, 6 जनवरी को ऋषिकेश में होगा कीर्तन दरबार का आयोजन

गुरूपर्व

गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व समारोह शुरू हो गए हैं। जिसमें 29 दिसंबर 2024 को मेडिकल मेले का आयोजन किया गया है। इसके बाद 6 जनवरी को ऋषिकेश के श्री हेमकुंट साहिब मैनेजमेंट ट्रस्ट के गुरुद्वारे में भव्य कीर्तन दरबार का आयोजन होगा।

गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व समारोह शुरू

गुरु गोबिंद सिंह जी के गुरुपर्व समारोह शुरू हो गए हैं। इस वर्ष संगत को राग कला सम्राट भाई गुरमीत सिंह शांत द्वारा कीर्तन का किया जाएगा। जो श्री दरबार साहिब अमृतसर के आधिकारिक रागी हैं और प्रसिद्ध शास्त्रीय राग आधारित प्रदर्शनकर्ता हैं।

आपको बता दें कि गुरमीत सिंह शांत को उनकी अद्वितीय और मधुर आवाज़ के लिए जाना जाता है। जो श्रोताओं को आध्यात्मिक आनंद और शांति प्रदान करती है। उन्होंने देश-विदेश में कई प्रतिष्ठित संगीत समारोहों में प्रदर्शन किया है और सिख धर्म के प्रति उनकी गहरी श्रद्धा और समर्पण को देखकर श्रोता हमेशा प्रभावित होते हैं।

सिखों के दसवें गुरु थे गुरु गोबिंद सिंह जी

ट्रस्ट ने सभी श्रद्धालुओं, विशेष रूप से शास्त्रीय संगीत के प्रेमियों को इस कीर्तन दरबार में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है। ट्रस्ट का कहना है कि ये एक दुर्लभ अवसर है कि इस स्तर के एक गायक उत्तराखंड में प्रदर्शन करने आ रहे हैं।

गुरु गोबिंद सिंह जी सिखों के दसवें गुरु थे। जिन्होंने सिख धर्म को एक नई दिशा दी। उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की और सिखों को एक संगठित और शक्तिशाली समुदाय में परिवर्तित किया। गुरु जी की वीरता, न्यायप्रियता, और आध्यात्मिक ज्ञान ने उन्हें एक महान नेता और आध्यात्मिक गुरु बनाया

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -  तो इसी दिसंबर तक पूरी होगी अंकिता भंडारी हत्याकांड की सीबीआई जांच, खुलेगा VIP का नाम
Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News