Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी -यहां महिला से इश्क लड़ाना मोबाइल शॉप चलने वाले युवक को पड़ा भारी

मीनाक्षी

हल्द्वानी- महिला से इश्क लड़ाना मोबाइल शॉप चलाने वाले एक युवक को महंगा पड़ गया। महिला के पति की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी को कोतवाली बुला लिया। जिसके बाद काफी देर तक हुई काउंसलिंग के बाद मामला सुलझ गया और दोनों पक्षों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।नैनीताल रोड के पास मोबाइल शॉप चलाने वाले युवक का एक शादीशुदा महिला से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसका पता चलने पर महिला के पति ने पुलिस से शिकायत कर दी। गुरुवार को पुलिस ने मोबाइल शॉप मालिक को कोतवाली बुला लिया।इस दौरान दोनों पक्षों के लोग कोतवाली में जमा हो गए। बाद में पुलिस अधिकारियों ने दोनों पक्षों के बीच काउंसलिंग कराई तो मामला सुलझ गया। कोतवाल राजेश यादव ने बताया कि मोबाइल शॉप मालिक के खिलाफ शिकायत मिली थी। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।

यह भी पढ़ें -  बारिश-बाढ़ का कहर! उत्तराखंड में 170 फीट लंबा पुल बहा, छत्तीसगढ़ में 3 छात्र नदी में लापता, बिहार में 47 लाख प्रभावित

More in Uncategorized

Trending News