Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी मेयर ने सफाई अभियान की संभाली कमान

मीनाक्षी
हल्द्वानी। नगर निगम के विशेष सफाई अभियान का नेतृत्व करने के लिए शुक्रवार को मेयर गजराज सिंह खुद मैदान में उतरे। कालाढूंगी रोड मे ब्लॉक मुख्यालय के पास सफाई कर रहे पर्यावरण मित्रों को हौसला बढ़ाने के लिए मेयर ने झाडू पकड़ कर सफाई करी। इस मौके पर कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए सभी को मिलजुल कर काम करना होगा। बताया कि मानसून से पहले जलभराव के समाधान के लिए विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल, भाजपा जिला महामंत्री नवीन भट्ट, पार्षद मनोज भट्ट, मनोज जोशी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें -  गढ़वाल विवि में बदले छात्र राजनीति के समीकरण, ABVP को मिली करारी शिकस्त, जय हो ने मारी बाजी

More in Uncategorized

Trending News