Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी नगर निगम को दस दिन बाद भी नए मेयर का इंतजार

मीनाक्षी

नगर निगम हल्द्वानी में चुनाव प्रक्रिया समाप्त होने से दस दिन बाद भी नए मेथर का इंतजार खत्म नहीं हो रहा है। शासन से शपथ ग्रहण की तिथि निर्धारित नहीं होने से मेयर के साथ पार्षदों को उनके अधिकार नहीं मिल सके हैं। इस स्थिति में नगर निगम से जुड़े लोगों के जरूरी काम भी लटके हुए हैं।नगर निगम के पिछले बोर्ड का कार्यकाल खत्म होने के लगभग एक साल बाद फिर से निकाय के चुनाव हो सके। बीती 25 जनवरी को मतगणना के बाद मेयर और पार्षद पद जीत दर्ज करने वाले उम्मीदवारों की घोषणा निर्वाचन विभाग द्वारा की जा चुकी है। उन्हें जीत का प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया गया है। लेकिन अब तक प्रशासन शपथ ग्रहण नहीं करा सका है। बताया जा रहा है इसके लिए शासन के स्तर पर तिथि निर्धारित की जानी है। उसके बाद ही आगे की कार्रहाई की जाएगी। जबकि निगम इसके लिए जरूरी तैयारी कर चुका है। वहीं बार्ड में पार्षदों को अधिकार नहीं मिलने से लोगों के जरूरी काम रुक गए हैं। इतना समय बीतने के बाद भी शपथ ग्रहण नहीं होना शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसके लिए हर कोई अपने-अपने कयास लगा रहा है।बोले प्रतिनिधि

शपंच ग्रहण के लिए शासन के स्तर से तिथि निर्धारित होनी है। एक दी दिन में स्थिति स्पष्ट हो जाएगी। इसके बाद शहर के विकास के लिए सभी जरूरी काम शुरु कर दिए जाएंगे।

गजराज सिंह बिष्ट, नव निर्वाचित मेयर हल्द्वानी

निर्वाचन के बाद भी शपथ ग्रहण नहीं होने से लोगों के जरूनी काम लटक गए हैं। बार्ड के लोगों के जरूरी प्रमाण पत्र बनाना भी मुश्किल बना हुआ है।

यह भी पढ़ें -  देहरादून पुलिस की राजस्थान के बदमाशों से मुठभेड़, दो शातिर अरेस्ट, एक घायल

रईस अहमद, निर्वाचित पार्षद

पहले चुनाव कराने में लंबा समय लगाया गया। जब निर्वाचन के बाद भी जरूरी अधिकार मिलना मुश्किल बना हुआ है। इसका जल्द समाधान किया जाना चाहिए।

प्रीति आर्या, निर्वाचित पार्षद

Ad

More in Uncategorized

Trending News