Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी के युवक की डूबने से मौत

मीनाक्षी

हल्द्वानी। भीषण गर्मी के दौरान तालाब में ठंडे पानी से नहाने का लालच लोगों की जान पर बन रहा है। नैनीताल जिले के ज्योलीकोट स्थित तालाब में नहाते वक्त युवक डूब गया। एसडीआरएफ ने रात्रि सर्च ऑपरेशन के बाद शव बरामद किया।पुलिस के मुताबिक 31 मई 2025 की देर रात्रि को पुलिस चौकी ज्योलीकोट के माध्यम से एसडीआरएफ टीम को सूचना मिली कि ज्योलीकोट में एक युवक नदी में डूब गया है,जिसकी सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है।
सूचना मिलते ही पोस्ट नैनीताल से एसडीआरएफ टीम उप निरीक्षक मनोज रावत के नेतृत्व में रेस्क्यू उपकरणों के साथ तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। घटना स्थल रोड हेड से लगभग 02-03 किलोमीटर नीचे स्थित एक तालाब में था, जहाँ युवक डूब गया था।एसडीआरएफ टीम ने विषम परिस्थितियों के बावजूद मौके पर पहुंचकर सर्च ऑपरेशन प्रारंभ किया।
टीम द्वारा कड़ी मशक्कत के बाद सर्चिंग के दौरान तालाब से युवक जीवन रावत पुत्र तेज सिंह रावत, उम्र 21 वर्ष निवासी बच्चीनगर हल्द्वानी नैनीताल) का शव बरामद किया गया। शव को आवश्यक कार्यवाही हेतु जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया

यह भी पढ़ें -  पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख की हत्या का मामला, मां की तहरीर पर तीन के खिलाफ मुकदमा हुआ दर्ज

More in Uncategorized

Trending News