Connect with us

उत्तराखण्ड

राज्य के इन जिलों में भारी बारिश अलर्ट

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक मौसम का मिजाज बदला हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य में 25 जुलाई तक बारिश का दौर जारी रहेगा जिसको लेकर येलो लाइट जारी किया गया है।


मौसम विज्ञान केंद्र ने आज राज्य के देहरादून ,टिहरी, पौड़ी ,नैनीताल, उत्तरकाशी ,चमोली, उधम सिंह नगर और पिथौरागढ़ जिले में हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक आज प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बिगड़ा रहेगा कहीं कहीं आकाशीय बिजली गिरने और गर्जन के साथ तीव्र बौछार की भी संभावना है।


मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड में आगामी 25 जुलाई तक बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान राज्य के लगभग सभी जनपदों में हल्की से मध्यम बारिश होगी वही कुछ स्थानों में भारी से भारी बारिश की भी संभावना है जिसको लेकर लोगों को। एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  *कैंची धाम जाने वालों के लिए ट्रैफिक प्लान जारी, 6 से 8 नवंबर तक बदले रहेंगे रूट* -

More in उत्तराखण्ड

Trending News