Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड के लिए अगले 24 घंटे भारी, मौसम विभाग ने जारी की 15 मार्च के लिए चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 24 घंटे भारी रहेंगे। मौसम विभाग ने ये चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों ने 15 मार्च के लिए बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। साथ ही लोगों से सावधानी बरतने के लिए कहा है।

15 मार्च को उत्तराखंड में कैसा रहेगा मौसम?
मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार 15 मार्च को रुद्रप्रयाग, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़ जिले के कुछ स्थानों पर बिजली गिरने और तूफान आने का पूर्वानुमान है। इन जिलों के लिए मौसम विभाग ने बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफान आ सकता है।

19 मार्च तक ख़राब रहेगा मौसम
मौसम विभाग की माने तो 19 मार्च तक उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं इस दौरान हरिद्वार, उधम सिंह नगर, देहरादून, टिहरी गढ़वाल, पौड़ी गढ़वाल, नैनीताल और चंपावत जिलों में कहीं-कहीं भारी गर्जना हो सकती है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) रामलीला मैदान शुद्धिकरण मामले में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

More in Uncategorized

Trending News