Connect with us

Uncategorized

यहां डम्पर ने यात्रियों से भरे ई रिक्शा को मारी टक्कर

मीनाक्षी

किच्छा के आदित्य चौक पर आज प्रातः हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाजपुर से बजरी लेकर आ रहे डंपर कीे सड़क पार कर रहे ई-रिक्शा को जोरदार भिड़न्त हो गई। हादसे में एक महिला सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सामुदायिक केन्द्र किच्छा ले जाने के बाद जिला चिकित्सालय रैफर किया गया। जहां महिला की हालत चिंताजनक देखते हुए परिजन उसे निजी चिकित्सालय ले गये जबकि ई रिक्शा चालक को सुशीला तिवारी चिकित्सालय रैफर किया गया है।जानकारी के अनुसार आज प्रातः बाजपुर से बजरी लेकर आ रहे डंपर कीे सड़क पार कर रहे यात्रियों से भरे ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। जिससे ई रिक्शा सड़क पर पलट गया। उसमें सवार यात्रियों में चीख पुकार शुरू हो गई। राह गुजरते लोगों ने सभी यात्रियों को वाहन से बाहर निकाला। सभी को गंभीर चोटें आई हुई थीं। सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक केन्द्र ले जाया गया। घायल महिला की पहचान राजकुमारी (35 वर्ष) पत्नी संजीत निवासी पंजाबी मोहल्ला, नई बस्ती, वार्ड नंबर-16, किच्छा के रूप में हुई है। वह मजदूरी करती है। बताया जाता है कि हादसे में उसके एक हाथ की बाजू कट गई और दूसरा हाथ बुरी तरह कुचला गया। इसके अलावा उसकी दोनों आंऽों को भी गंभीर चोटें आई हैं। महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक गोविंद के बाएं पैर का अंगूठा कट गया।वहीं, मोहम्मद तौफीक पुत्र अब्दुल वाहिद निवासी छिनकी, किच्छा और कमलेश पत्नी कृष्णपाल निवासी पंजाबी कॉलोनी, किच्छा को भी गंभीर चोटें आई हैं। इसके अलावा डम्पर चालक आदिल पुत्र रहमत शाह निवासी जादवपुर, भोजीपुरा, बरेली भी घायल हुआ है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर डम्पर व ई रिक्शा को अपने कब्जे में ले लिया।

More in Uncategorized

Trending News