Connect with us

उत्तराखण्ड

हाईकमान से हो चुकी बात, जल्द कैबिनेट का विस्तार: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंन्द्र भट्ट

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हाईकमान से वार्ता कर चुके हैं। जल्द ही पार्टी के जिम्मेदार लोगों को दायित्व मिलेंगे।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने कहा कि कैबिनेट विस्तार और दायित्वों को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी हाईकमान से वार्ता कर चुके हैं।जल्द ही पार्टी के जिम्मेदार लोगों को दायित्व मिलेंगे, साथ ही कैबिनेट विस्तार में योग्य विधायकों को मौका मिलेगा

पत्रकारों से बातचीत में कहा कि दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नेतृत्व से कैबिनेट विस्तार और दायित्यों को लेकर राय ली है। अब वह जल्द ही कैबिनेट विस्तार के साथ ही दायित्वों के वितरण को लेकर घोषणा करेंगे। बागेश्वर उपचुनाव में मिली जीत से पार्टी कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। जिससे पार्टी को लोकसभा चुनावों में बड़ी सफलता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि भाजपा पूरी तरह से लोकसभा चुनाव तैयारी में जुट गई है। जिसके तहत पहले चरण में टिहरी नैनीताल व अल्मोड़ा सीट पर लोकसभा सम्मेलनों का आयोजन किया जा रहा है। दूसरे चरण में हरिद्वार व देहरादून में सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  1 नवंबर को भी बारिश के आसार, देहरादून समेत इन जिलों में अलर्ट

More in उत्तराखण्ड

Trending News