Connect with us

Uncategorized

हाईस्कूल के रिजल्ट खराब होने के कारण घर से भागी छात्रा, मंगल पड़ाव चौकी पुलिस ने किया बरामद

बीते शाम हल्द्वानी के चौकी मंगल पड़ाव क्षेत्र के अंबेडकर नगर निवासी बालिका हाई स्कूल की परीक्षा में फेल हो गई और निराश होकर घर से बिना बताए चली गई। उसकी मां ने स्थानीय चौकी मंगल पड़ाव में आकर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही दिनेश चंद्र जोशी, प्रभारी चौकी मंगल पड़ाव द्वारा अपनी टीम के साथ तत्काल गुमशुदा बालिका की खोजबीन शुरू कर दी। काफी प्रयासों के बाद पुलिस ने मात्र 3 घंटे में ही गुमशुदा बालिका को ढूंढ निकाला और उसके परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया । परिजनों ने पुलिस का आभार जताया। चौकी प्रभारी द्वारा बालिका को निराशा छोड़ मेहनत करने और जीवन में सकारात्मक दृष्टिकोण रखने के लिए प्रेरित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 नवंबर से 30 नवंबर तक कांग्रेस का प्रदेशव्यापी हस्ताक्षर अभियान

More in Uncategorized

Trending News