Connect with us

दिल्ली

नोएडा में AC फटने से बहुमंजिला इमारत में लगी भीषण आग

एसी फटने से नोएडा की एक बहुमंजिला सोसायटी में भीषण अग्निकांड हो गया। आग लपटों में कई फ्लैट आग की चपेट में आ गए हैं। यह मामला नोएडा के सेक्टर 100 में स्थित लोटस बुलेवार्ड सोसाइटी का है। जहां AC मे ब्लास्ट हुआ पूरा फ्लैट आग की चपेट में आ गया। इस दौरान सोसाइटी में रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी मच गई। वही आसपास के फ्लैट्स में रहने वाले लोग अपना फ्लैट छोड़कर ग्राउंड में आ गए। कई और फ्लैट भी आग की चपेट मे आने की संभावना है लोगों ने आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। फिलहाल आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है।

Ad
यह भी पढ़ें -  4,400 श्रमिकों के खाते में पहुंचे 11 करोड़, सीएम धामी ने किए DBT ट्रांसफर

More in दिल्ली

Trending News