Connect with us

Uncategorized

कार खाई में गिरने से पति की मौत, पत्नी घायल

मीनाक्षी

कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर एक कार खाई में गिर गई। मिली जानकारी के मुताबिक विकासनगर निवासी मायाराम पंवार (55) पुत्र परम सिंह पंवार अपनी कार से अपने गांव कनबुआ में शिलगुर विजट मंदिर के दर्शन और घर में पूजन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान उनकी कार चामड़ चील के पास उनकी कार खाई में जा गरी।
हादसे में मायाराम पंवार की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी सुशीला पंवार गंभीर रूप से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक एलआईसी में चालक के पद पर कार्यरत हैं। थाना प्रभारी भुवनचंद पुजारी ने बताया कि हादसे की जानकारी पर एसडीआरएफ की टीम ने बचाव अभियान चलाया लेकिन चाल की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि घायल महिला का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़ें -  मॉरीशस में रहस्यमयी तरीके से गायब हुआ उत्तराखंड का युवक, बड़ी साजिश की आशंका!

More in Uncategorized

Trending News