Connect with us

Uncategorized

चलथी में अनियंत्रित होकर खाई में गिरी हाइड्रा क्रेन, चालक की मौत

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार देर रात दर्दनाक हादसा हो गया। यहां चंपावत से आ रही एक हाइड्रा क्रेन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में चालक की मौत हो गई। पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई की जा रही है।

टनकपुर-चम्पावत राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल्थी के पास चंपावत की ओर से आ रही एक हाइड्रा क्रेन शुक्रवार रात करीब नौ बजे अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। हाइड्रा क्रेन गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में बिहार निवासी चालक की मौत हो गई है।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चालक की हो गई थी मौत
मिली जानकारी के मुताबिक हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों द्वारा घायल चालक को रेस्क्यू कर 108 वाहन द्वारा उप जिला चिकित्सालय टनकपुर ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चालक को मृत घोषित कर दिया गया। डॉ. उमर ने बताया कि चालक ने अस्पताल पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया था।

बिहार का रहने वाला था मृतक
वाहन चालक की पहचान विक्रम पासवान पुत्र जितन पासवान के रूप में हुई है। मृतक बिहार राज्य के ग्राम झंडापुर थाना विलीपुर जिला भागलपुर का रहने वाला था। वरिष्ठ उप निरीक्षक सुरेन्द्र कोरंगा ने बताया कि पुलिस द्वारा शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्यवाही की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  अंकिता भंडारी के माता-पिता को राहुल गांधी और प्रियंका ने दिया समर्थन, गोदियाल ने जताया आभार

More in Uncategorized

Trending News