Connect with us

Uncategorized

नौ दिसंबर को आयोजित होगी IMA की पासिंग आउट परेड, तैयारियां शुरू

भारतीय सैन्य अकादमी (आईएमए) की पासिंग आउट परेड आगामी नौ दिसंबर को आयोजित की जाएगी। पासिंग आउट परेड के लिए अकादमी प्रबंधन की ओर से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

.
पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां शुरू
बताया जा रहा है मुख्य परेड के पहले एसीसी ग्रेजुएशन सेरेमनी, कमांडेंट परेड और अवार्ड सेरेमनी, मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले किया जाएगा। जानकारी के अनुसार पीआरओ आईएमए ले. कर्नल ईशा ठकराल ने बताया कि नौ दिसंबर को होने वाली पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।

POP के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
पीओपी के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। ग्रेजुएशन सेरेमनी में आर्मी कैडेट कॉलेज विंग के कैडेटों को JNU की डिग्री दी जाएगी। उसके बाद एसीसी विंग के यह कैडेट अकादमी का हिस्सा बनेंगे। इसके बाद सात दिसंबर को कमांडेंड परेड व अवार्ड सेरेमनी और आठ दिसंबर को मल्टी एक्टिविटी डिस्प्ले का आयोजन किया जाना है

यह भी पढ़ें -  2036 ओलंपिक की भारत में मेजबानी की मनोकामना, मंत्री रेखा आर्या ने उठाई ‘संकल्प कांवड़ यात्रा’

More in Uncategorized

Trending News