Connect with us

Uncategorized

5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम, IMD ने जारी की चेतावनी

 

mausam

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बीते कुछ दिनों से मौसम में उतार चढ़ाव देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने 5 जून के लिए भी बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है ।

5 जून को देहरादून समेत कई जिलों में खराब रहेगा मौसम (Uttarakhand Weather Update)

मौसम विभाग की ओर से जारी किए पूर्वानुमान के अनुसार आज यानी 5 जून को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, चंपावत ओर नैनीताल जिले में तेज बारिश और ओलावृष्टि होने के आसार हैं। इसके अलावा मैदानी इलाकों में अंधी और आकाशीय बिजली गिरने के घटनाएं हो सकती है। जिसे देखते हुए लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यात्रियों से की सतर्कता बरतने की अपील

मौसम विभाग की माने तो शेष जिलों में गरज-चमक के साथ ही हल्की बौछारें पड़ सकती है। मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों और वहां जाने वाले यात्रियों से सतर्क रहने के लिए कहा है। इसके साथ ही तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को खुले स्थानों, पेड़ों के नीचे और ऊंची जगहों पर जाने से बचने की सलाह दी है

यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में महिला यात्रियों से छेड़छाड़, पंजाब के युवकों को भीड़ ने पकड़ा और पीटा

More in Uncategorized

Trending News