Connect with us

Uncategorized

त्वरित कार्रवाई!, देहरादून में नंदा की चौकी में बहाल हुआ आवागमन

dehradun-restores-traffic-at-nanda-ki-chowki

देहरादून में नंदा की चौकी में आवागमन अब बहाल हो गया है। बताते चलें कि बीते दिन भारी बारिश से नंदा की चौकी पुल की एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त हो गई थी। ऐसे में महज 12 घंटे के अंदर मार्ग की मरम्मत कर दोबारा से सुचारु किया गया। 

देहरादून में नंदा की चौकी में बहाल हुआ आवागमन

भारी बारिश के कारण नंदा की चौकी स्थित पुल की एप्रोच रोड का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से आवागमन प्रभावित हुआ था। जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और संबंधित एजेंसियों द्वारा तत्काल मरम्मत कार्य कराते हुए मार्ग को दोबारा से आवागमन के लिए सुचारु कर दिया गया।

जांच के आदेश भी जारी

इसके अलावा देहरादून-पांवटा साहिब के पुराने राजमार्ग पर नंदा की चौकी स्थित टोंस नदी पर नव निर्मित पुल का एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने के सम्बंध में प्राथमिक जांच के लिए आदेश भी जारी हो गए है। बताते चलें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रकरण की जांच और संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार से स्पष्टीकरण प्राप्त करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। जांच में लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड के इन जिलों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया बड़ा अलर्ट

More in Uncategorized

Trending News