Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की अहम बैठक, कल दिल्ली से लगेगी चुनावी रणनीति पर मुहर

सांकेतिक तस्वीर।
सांकेतिक तस्वीर।

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव अभियान की आगे की रणनीति पर मंगलवार को दिल्ली में होने वाली बैठक में मुहर लगेगी। पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी कुमारी सैलजा ने प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की यह बैठक बुलाई है। इसमें चुनाव अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने के साथ ही राज्य में पार्टी के संगठनात्मक ढांचे की मजबूती, प्रांतीय कार्यकारिणी के गठन समेत अन्य मुद्दों पर चर्चा होगी।

दिल्ली में बुलाई गई है प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक

प्रदेश कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार प्रदेश प्रभारी सैलजा ने बैठक के लिए प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉक्टर हरक सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष करन माहरा, विधायक काजी निजामुद्दीन समेत 10 वरिष्ठ नेताओं को बुलाया है। साथ ही इन सभी को चुनाव अभियान की दृष्टि से सुझाव के साथ आने को कहा गया है।

बैठक में राज्यभर में बड़े जनसंपर्क अभियान और कार्यकर्ता सम्मेलनों की रूपरेखा निर्धारित करने के साथ ही चुनावी दृष्टि से उठाए जाने वाले मुद्दों को कैसे धार दी जानी है, इसकी रणनीति तय होगी।

बैठक के बाद ही होगी प्रांतीय कार्यकारिणी के नामों की सूची जारी

बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के नामों पर भी चर्चा होने की संभावना है। माना जा रहा है कि इस बैठक के बाद पार्टी हाईकमान की झंडी मिलते ही प्रांतीय कार्यकारिणी के नामों की सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही पार्टी संगठन को बूथ स्तर सक्रिय करने की रणनीति पर भी मुहर लगेगी। इसके अलावा राज्य में कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरों के कार्यक्रम भी निर्धारित किए जाएंगे

More in Uncategorized

Trending News