Connect with us

Uncategorized

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज

मीनाक्षी

धामी कैबिनेट की अहम बैठक आज सुबह सचिवालय में होगी। इस बैठक को बेहद ही अहम माना जा रहा है। बैठक में यूसीसी नियमावली को मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल सकती है। इसके साथ ही आज कैबिनेट बैठक में सरकार मलिन बस्तियों पर अध्यादेश भी ला सकती है।कैबिनेट में आज UCC का ड्राफ्ट पेश किया जा सकता है और समान नागरिक संहिता की नियमावली को कैबिनेट की मंजूरी मिल सकती है। आज होने वाली बैठक में महिला नीति का प्रस्ताव भी लाया जा सकता है।आज होने वाली बैठक में सरकार मंत्रिमंडल मलिन बस्तियों के लिए अध्यादेश भी ला सकती है। बता दें कि वर्तमान में लागू अध्यादेश इसी महीने खत्म हो रहा है। जिसके बाद एक बार फिर से मलिन बस्तियों के लिए अगले 3 साल का अध्यादेश लाया जा सकता है। इस से पहले दो बार अध्यादेश लाया जा चुका है।आज होने वाली मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य कर्मचारियों के दीपावली के बोनस प्रस्ताव पर मुहर लगा सकती है। कर्मचारियों के तीन प्रतिशत DA के प्रस्ताव पर भी मुहर लगा सकती है। इसके साथ ही कई विभागों के डेढ़ दर्जन से ज्यादा प्रस्तावों पर कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।

Ad
यह भी पढ़ें -  देहरादून में अधिवक्ता सोहेल की गोली मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी

More in Uncategorized

Trending News