Connect with us

Uncategorized

देहरादून के स्कूल में हैवानियत, प्रिंसिपल ने किया स्टूडेंट से कुकर्म

 

dehradun-cambridge-school-principal-arrested-minor-student-case

देहरादून के प्रेमनगर क्षेत्र स्थित एक निजी स्कूल से एक हैवानियत का मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक 15 साल के मासूम छात्र से कथित कुकर्म की घटना को अंजाम दिया गया। परिवार वालों का आरोप है कि स्कूल के प्रबंधक और प्रधानाचार्य ने बच्चे के साथ गंदी हरकत की। शिकायत पर पुलिस ने भी आरोपी खिलाफ केस दर्ज किया। पॉक्सो एक्ट के तहत प्रधानाचार्य डॉ. सार्थक वोहरा को गिरफ्तार कर लिया।

देहरादून के स्कूल में हैवानियत

दरअसल 20 जुलाई को पीड़ित छात्र के परिजनों ने प्रेमनगर थाने में शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि उनका बेटा पौंधा स्थित एक निजी स्कूल में पढ़ता है। बीते कुछ दिनों से वो गुमसुम रहने लगा। बार-बार पूछने पर आखिरकार छात्र ने बताया किप्रधानाचार्य डॉ. सार्थक वोहरा उसके साथ गंदी और अश्लील हरकतें करते थे।

dehradun-cambridge-school-principal-arrested-minor-student-case

प्रिंसिपल ने किया स्टूडेंट से कुकर्म

जिसके बाद परिवार वालों ने पुलिस में रिपोर्ट लिखवाई। शिकायत के आधार पर क्सो एक्ट की गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

माता-पिता को भरोसे में लेकर छात्र को रोका

पुलिस के अनुसार, ये घटना 28 जून की है। छात्र के माता-पिता उससे मिलने स्कूल पहुंचे। इस दौरान आरोपी ने ये परिवार को भरोसा दिलाया कि वो बच्चे को उसके पास छोड़ सकते हैं। परिवार वालों की सहमति के बाद रात में खाना खाने के बाद छात्र अफने कमरे में जा रहा था। इसी दौरान आरोपी ने उसे रोक लिया। उसने छात्र को अपने पास सुलाया और उसके साथ कुकर्म किया। इस हैवानियत केबाद मासूम काफी डरा हुआ और सहमा-सहमा से रहने लगा।

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्य सरकार को इस मामले में दी खुली चुनौती…

More in Uncategorized

Trending News