Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी: दमुवाढुंगा क्षेत्र में नाले का बढ़ा जलस्तर, लोगों में दहशत का माहौल,देखे video

मीनाक्षी

हल्द्वानी: हल्द्वानी से सटे पहाड़ी क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के कारण जलभराव की स्थिति गंभीर होती जा रही है। दमुवाढुंगा स्थित वन चौकी और चौफुला चौराहा क्षेत्र में नाला उफान पर आ गया है, जिससे पानी सड़कों के साथ-साथ किनारे बने घरों तक पहुंच गया है।

video link- https://youtube.com/shorts/Hw83I3PCPYg?si=pSMyzDp2DmAdkwbu

स्थानीय निवासियों में भय का माहौल है और लोग सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। प्रशासन की टीमें लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं। लोगों से अपील की जा रही है कि वे अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें और सुरक्षित स्थान पर बने रहें।मौसम विभाग ने अभी भी भारी बारिश की संभावना जताई है, जिसके चलते प्रशासन अलर्ट मोड पर है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हेमकुंड साहिब यात्रा ने बनाया रिकॉर्ड, 3.84 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

More in Uncategorized

Trending News