Connect with us

Uncategorized

भीषण गर्मी की चपेट में उत्तराखंड: देहरादून में 37 डिग्री के पार पहुंचा पारा, 11 जून तक जानें कैसा रहेगा मौसम

 

mausam garmi

Uttarakhand weather update: उत्तराखंड में एक बार फिर भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। राजधानी देहरादून में पारा 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

मौजम विभाग ने 11 जून तक के लिए जारी किया ऑरेंज अलर्ट

उत्तराखंड इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। राजधानी देहरादून में ही पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मैदानी इलाकों में तपिश अब बढ़ने लगी है। वैज्ञानकों की माने तो अगले दो से तीन दिनों में तापमान और बढ़ने वाला है। मौसम विभाग ने 11 जून तक के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

देहरादून जैसे मैदानी क्षेत्रों में Heatwave alert

उत्तराखंड में तेज धूप लोगों को झुलसा रही है। दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में देहरादून समेत मैदानी क्षेत्रों में Heatwave जैसे हालात बने रहेंगे। जिसे देखते हुए प्रशासन ने सतर्क रहने की सलाह दी है। मौसम विभाग की माने तो गुरुवार यानी 11 जून लू के थपेड़े जैसा एहसास होगा। मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें -  शुद्धिकरण मामला: महेंद्र भट्ट के खिलाफ बेंगलुरु में FIR दर्ज, दलितों के अपमान का आरोप

More in Uncategorized

Trending News