Connect with us

गढ़वाल

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड का प्रकोप, घरों में पैक हुए लोग; बर्फबारी के बीच ऐसा है मौसम का हाल

उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानियां बढ़ा रहा है। देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

देहरादून समेत प्रदेश के तमाम क्षेत्रों में ठंड बढ़ती जा रही है। सुबह-शाम हाड कंपाने वाली सर्दी पड़ने लगी है। हालांकि, दिन में चटख धूख खिलने से कुछ राहत है। दून में न्यूनतम पारा छह डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। साथ ही ज्यादातर इलाकों में पाला और कोहरा दुश्वारियां बढ़ा रहा है। फिलहाल प्रदेश में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।

कोहरे को लेकर जारी हुई चेतावनी
मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को पहाड़ों में पाला और मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रह सकता है। इसे लेकर चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड में मौसम शुष्क है, लेकिन पाला और कोहरा परेशानी बढ़ा रहा है। पहाड़ से लेकर मैदान तक कड़ाके की ठंड महसूस की जा रही है। देहरादून समेत ज्यादातर शहरों में न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस तक नीचे पहुंच गया है। वहीं, अधिकतम तापमान भी सामान्य के आसपास बना हुआ है।

यलो अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, अगले कुछ दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में अत्यधिक पाला पड़ने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। मैदानी क्षेत्रों खासकर ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में मध्यम कोहरे की समस्या बनी रहेगी।

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: मौसम का यू-टर्न, इन जिलों में IMD का भारी बारिश-तूफान का अलर्ट


जमने लगे नाले
उत्तराखंड में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। आलम ये है कि अब नदी नाले और झरने जमने लगे हैं। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अब पूर्ण रूप से झरने जम गए हैं। इस कड़ाके की ठंड से अब लोगों को परेशानी भी होने लगी है।

Ad

More in गढ़वाल

Trending News