Connect with us

Uncategorized

उत्तरकाशी में आज फिर भूकंप के झटके से डोली धरती, घरों से बाहर निकले लोग

मीनाक्षी

उत्तरकाशी में आज एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. खौफ में आकर लोग अपने घरों से निकलकर बाहर आ गए. बता दें छह दिन में तीसरी बार भूकंप के झटके आने से लोगों में दहशत का माहौल है.
उत्तरकाशी में शुक्रवार सुबह 9:29 पर भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता 2.07 रही. भूकंप का केंद्र तहसील बड़कोट के सरुताल झील, फुच-कंडी, यमुनोत्री रेंज वन क्षेत्र में था. वहीं बीते बुधवार को भी जिला मुख्यालय और आसपास के क्षेत्रों में शाम 7:31 बजे भूकंप का झटका महसूस किया गया था.आपको बता दें कि जिला मुख्यालय में छह दिन में महसूस किया गया यह नौवां भूकंप है. इससे पहले 24 और 25 जनवरी को दो दिन के अंदर भूकंप के झटके महसूस किए गए थे. इस दौरान वरुणावत पर्वत के भूस्खलन जोन से मलबा और पत्थर गिरे थे. रिक्टर स्केल पर इन भूकंप के झटकों की तीव्रता भी 3 और 2 मापी गई थी।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बारिश का ऑरेंज अलर्ट, केदारनाथ यात्रा रोकी

More in Uncategorized

Trending News