Connect with us

Uncategorized

शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड, बेटे के नकल करने पर हुआ था विवाद

 

शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड, बेटे के नकल करने पर हुआ था विवाद

देहरादून में स्थित पित्थूवाला पॉलिटेक्निक कॉलेज में शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाले दरोगा को देहरादून एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है। बता दें दरोगा का बेटा कॉलेज परीक्षा में नकल करता पकड़ा गया था। जिसके चलते दरोगा ने कॉलेज स्टाफ के साथ मारपीट की थी ।

शिक्षकों के साथ मारपीट करने वाला दरोगा सस्पेंड

एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल के निर्देश पर पुलिस दूरसंचार में नियुक्त दरोगा महेश कंडवाल को निलंबित कर दिया है। एसएसपी ने इसे लेकर बीती देर शाम आदेश भी जारी कर दिए हैं। आदेश में कहा गया है दरोगा के पद की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करने पर ये कार्रवाई की गई है।

ये था पूरा मामला

जानकारी के अनुसार 4 जून को पॉलिटेक्निक कॉलेज में आयोजित परीक्षा के दौरान दो छात्रों पर एक-दूसरे की उत्तर पुस्तिका से नकल करने का संदेह हुआ। बताया जा रहा है कि यह पूरी घटना कक्षा में लगे CCTV कैमरों में भी रिकॉर्ड हुई है। इसके बाद परीक्षा नियंत्रण समिति ने दोनों छात्रों को कक्ष से बाहर बुलाकर पूछताछ की।

कॉलेज स्टाफ का कहना है कि छात्रों को समझाने के बाद उनसे लिखित माफीनामा देने को कहा गया था। इसी दौरान एक छात्र ने कथित तौर पर बताया कि उसके अभिभावक पुलिस विभाग में कार्यरत हैं और उसके खिलाफ कार्रवाई न की जाए। बाद में उसे परीक्षा में बैठने की अनुमति दे दी गई और परीक्षा समाप्त होने के बाद वह घर चला गया।

छात्र के परिजनों पर मारपीट के आरोप

शिक्षकों के अनुसार अगले दिन 5 जून को जब संस्थान का स्टाफ प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुटा हुआ था, तभी कथित तौर पर संबंधित छात्र के माता-पिता, एक महिला रिश्तेदार और एक अन्य व्यक्ति पॉलिटेक्निक परिसर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने कंट्रोल रूम में घुसकर वहां मौजूद कर्मचारियों के साथ मारपीट और धक्का-मुक्की की।

यह भी पढ़ें -  देहरादून के स्कूल में हैवानियत, प्रिंसिपल ने किया स्टूडेंट से कुकर्म

More in Uncategorized

Trending News