Connect with us

आध्यात्मिक

जागेश्वर धाम श्रावणी मेला का शुभारंभ

दन्या। विश्व प्रशिद्ध जागेश्वर धाम श्रावणी मेला का शुभारंभ आज विधि विधान के साथ किया गया। राज्य व केंद्र सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए। प्रसिद्ध द्वादश ज्योतिर्लिंग जागेश्वर धाम मे जिला प्रशासन,जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति, पुजारी समुदाय, स्थानीय जन प्रतिनिधि व स्थानीय जनता द्वारा संयुक्त रूप से श्रावण मास का सांकेतिक उद्घाटन पूजा हवन और वृक्षारोपण के साथ किया गया। पूजा में विशेषकर विश्व कल्याण और कोरोना महामारी से निजात के लिए आराधना की गई। इसके साथ ही मंदिर में दर्शन व पार्थिव पूजा हवन कार्य का भी शुभारंभ हुआ।

मेले के उद्घाटन समारोह में तहसील दार भनोली कुलदीप पांडे, नायाब तहसील दार दीवान सिंह सलाल, पटवारी कोटली गोपाल सिंह बिष्ट, जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के प्रबंधक भगवान भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि भगवान भट्ट, पूर्व ग्राम प्रधान जागेश्वर हरि मोहन भट्ट, सोनू भट्ट, देवकीनंदन भट्ट, कमल नाथ के साथ साथ मंदिर के पुजारी प. लक्ष्मी दत्त भट्ट, सुभम भट्ट, हेमंत भट्ट, बसंत बल्लभ भट्ट, दीपक भट्ट, नीरज भट्ट, गोकुल भट्ट, तारु भट्ट, लीला भट्ट, गिरीश भट्ट, कैलाश भट्ट, निर्मल भट्ट, कमल संवाल, नवीन भट्ट, कस्तूरबा नन्द भट्ट, गोपाल भट्ट, फॉरेस्ट गार्ड जेएस रावतसहित कई भक्तों की उपस्थिति रही।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in आध्यात्मिक

Trending News