Connect with us

Uncategorized

CM Yogi की मां के निधन पर Kangana Ranaut ने जताया दुख, बाकी सेलेब्स का भी छलका दर्द

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की मां का बीते दिन शुक्रवार को निधन हो गया। उनकी मां सावित्री 91 साल की थी। इस खबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया। इसी बीच अब कंगना रनौत और रवि किशन ने भी योगी आदित्यनाथ की मां को श्रद्धाजलि दी है।

CM Yogi की मां के निधन पर Kangana Ranaut ने दी श्रद्धांजलि

बॉलीवुड एक्ट्रेस और मंडी से सांसद कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक स्टोरी शेयर की है। उन्होंने सीएम योगी की मां को श्रद्धांजलि दी है। कंगना ने लिखा, “सबसे ज्यादा दुखद खबर मेरे भाई योगी जी की माता का 91 साल की उम्र में निधन हो गया ओम शांति।”

रवि किशन का भी छलका दर्द

तो वहीं रवि किशन ने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता सावित्री देवी जी के निधन की खबर बेहद दुखद है। इस मुश्किल घड़ी में मेरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और मुख्यमंत्री जी सहित परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें ओम शांति।”

अरुण गोविल ने जताया दुख

इसके अलावा अपने राम के किरदार से फेमस एक्टर अरुण गोविल ने भी सीएम योगी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता सावित्री देवी जी के निधन की खबर बेहद दुखद और दिल को झकझोर देने वाली है। इस मुश्किल समय में मेरी गहरी संवेदनाएं मुख्यमंत्री जी और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।

यह भी पढ़ें -  सीएम योगी आदित्यनाथ की मां का हरिद्वार में हुआ अंतिम संस्कार, नम आंखों के साथ दी मुखाग्नि

पूज्य माता जी को मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि। मां का प्यार और उनका आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल पूंजी है। उनका जाना परिवार के लिए ऐसी कमी है, जिसे कभी पूरा नहीं किया जा सकता। इस दुख को शब्दों में बयां करना मुश्किल है। मैं भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूं कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार के सभी सदस्यों को इस दुख को सहने की शक्ति दें ओम शांति।

ADVERTISEMENTS Ad Ad

More in Uncategorized

Trending News