Connect with us

Uncategorized

कांवण मेला। होटल और ढाबा संचालकों को बोर्ड पर नाम लिखना हुआ जरूरी, नियम ना मानने वालों पर…..

कांवड़ मेले के मद्देनजर पुलिस की हिदायत के बावजूद होटल ढाबों पर संचालकों व प्रॉपराइटरों का नाम अंकित न कराने वालों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया। श्यामपुर क्षेत्र में पुलिस ने नजीबाबाद हाइवे पर चंडीघाट से चिडियापुर बार्डर तक चेकिंग अभियान चलाया।

इस दौरान प्रॉपराइटर व संचालक का नाम अंकित न करने वाले 13 होटल-ढाबा संचालकों के चालान काटकर 92 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया गया।


कांवड़ मेले की तैयारी के तहत श्यामपुर थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने तीन दिन पहले ही हाइवे के होटल व ढाबा संचालकों के साथ बैठक की थी। जिसमें सभी होटल-ढाबा संचालकों को साफ तौर पर हिदायत दी गई थी कि साइन बोर्ड पर अपना नाम प्रदर्शित करें। रेट लिस्ट व सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश भी दिए थे। चेतावनी दी थी कि ऐसा न करने पर कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में सभी ने इस पर अमल करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन बुधवार को पुलिस ने औचक चेकिंग की तो कई होटल ढाबों पर संचालकों का नाम नहीं पाया गया।

कर्मचारियों के सत्यापन में हीलाहवाली की बात भी सामने आई। तब पुलिस टीम ने आरोपितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई करते हुए 92 हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। टीम में चंडीघाट चौकी प्रभारी अशोक रावत, लालढांग चौकी प्रभारी रुकम सिंह नेगी आदि शामिल रहे।


थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि दोबारा लापरवाही करने वाले होटल ढाबा संचालकों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया जाएगा

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  30 अक्टूबर से देहरादून में भव्य आयोजन!, दशै-दीपावली महोत्सव में नेपाली-उत्तराखंडी संस्कृति की झलक

More in Uncategorized

Trending News