Connect with us

Uncategorized

Kedarnath dham: एक घंटे में हेली सेवा के टिकट फुल, 31 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने कराया रिजर्वेशन

 

केदारनाथ धाम की यात्रा शुरू होने से पहले ही श्रद्धालुओं का उत्साह अपने चरम पर नजर आ रहा है। इस बार हेली सेवा के टिकटों को लेकर जबरदस्त होड़ देखने को मिली। पहले ही दिन हेली सेवा के सभी टिकट एक घंटे में फुल हो गए।

15 जून तक केदारनाथ हेली टिकट बुक

22 अप्रैल से शुरू हो रही केदारनाथ यात्रा के लिए पहले चरण में 15 जून तक की हेली सेवा की बुकिंग खोली गई थी, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि महज एक घंटे के भीतर ही सभी टिकट बुक हो गए। आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, कुल 31 हजार 607 यात्रियों ने हेली सेवा के लिए टिकट बुक किए।

दूसरे चरण की बुकिंग कब शुरू होगी?

बताया जा रहा है कि यह बुकिंग केवल पहले चरण के तहत 15 जून तक के लिए ही खोली गई थी। वहीं, दूसरे चरण की बुकिंग कब शुरू होगी, इसकी तारीख जून के पहले हफ्ते में तय की जाएगी। ऐसे में जो श्रद्धालु पहले चरण में टिकट नहीं ले पाए, उन्हें अब अगले स्लॉट का इंतजार करना होगा।

प्रशासन ने तेज की तैयारियां?

हर साल की तरह इस बार भी केदारनाथ यात्रा को लेकर प्रशासन और संबंधित एजेंसियां तैयारियों में जुटी हुई हैं। यात्रा की शुरुआत 22 अप्रैल से हो रही है और सुरक्षा, यातायात, स्वास्थ्य सुविधाओं के साथ-साथ हेली सेवा को लेकर भी खास इंतजाम किए जा रहे हैं।

कैसे करें केदारनाथ हेलीकॉप्टर बुकिंग ? ( irctc kedarnath helicopter booking Process )

अब आप सोच रहे होंगे की kedarnath helicopter booking कैसे करें ? तो ये आर्टिकल आपके लिए है।

यह भी पढ़ें -  अब रामनगर से देहरादून चलेगी सीधी ट्रेन, इस दिन रेल मंत्री करेंगे शुभारंभ

हेलीकॉप्टर बुकिंग के लिए आप आईआरसीटीसी (IRCTC) irctc heli yatra की www.heliyatra.irctc.co.in पर हेली सेवा टिकटों की बुकिंग कर सकते हैं।

इसके लिए सबसे पहले लॉग इन आईडी बनानी होगी। इसके बाद ही बुकिंग के लिए आईटी प्रोफाइल खुलेगी।

यात्री को हेली ऑपरेटर कंपनी का चयन करने के बाद यात्रा की तिथि और स्लॉट टाइम भरना होगा। इसके साथ ही यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या और जानकारी देनी होगी।

इस प्रक्रिया को पूरी करने के बाद पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। ओटीपी डालने के बाद टिकट राशि का ऑनलाइन भुगतान कर के टिकट बुक हो जाएगा।

पंजीकरण करवाना होगा अनिवार्य ( kedarnath helicopter registration )

चारधाम यात्रा (chardham yatra) में केदारनाथ हेली सेवा (kedarnath helicopter) से जाने वाले सभी यात्रियों के लिए पंजीकरण करना अनिवार्य है।

इसके साथ ही एक समय में एक व्यक्ति अपनी आईडी से केवल छह सीटों की बुकिंग ही कर सकता है। जबकि समूह में यात्रा करने वाले यात्रियों को एक बार में 12 सीट बुक कर सकेंगे।

Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News