Connect with us

Uncategorized

घर आंगन को हरा भरा बनाये रखें : आशा

हल्द्वानी। भाजपा महिला मोर्चा की महामंत्री एवं कात्यायनी संस्था की अध्यक्षा श्रीमती आशा शुक्ला ने विश्व पृथ्वी दिवस पर आज अपने घर आंगन में पौधारोपण किया। इसके साथ ही उन्होंने दून पब्लिक स्कूल में जाकर भी गमले में एक सुंदर पौधा लगाया।

इस दौरान श्रीमती शुक्ला ने कहा कि घर आंगन को हमेशा हरा-भरा बनाए रहना चाहिए, पौधे प्रकृति की ऐसी देन है जो हमारे जीवन के लिए भी महत्वपूर्ण हैं, हरियाली हर किसी को भा जाती है, हर किसी व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाने का प्रयास करना चाहिए। हमेशा आंगन को हरा-भरा बनाए रखना चाहिए। फूल, पौधे हर घर की शान होते हैं,फूलों से घर की रौनक बदल जाती है। उन्होंने सभी प्रकृति प्रेमियों से अनुरोध किया कि वह अपने घर आंगन को हमेशा हरा-भरा बनाए रखें।

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में बदला मौसम: पहाड़ों में बर्फबारी, जानें 8 अक्टूबर का weather update
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News