Connect with us

Uncategorized

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि आज, सीएम धामी ने दिल्ली आवास में दी श्रद्धांजलि

मीनाक्षी

महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बापू को दिल्ली आवास में श्रद्धांजलि अर्पित की.मुख्यमंत्री धामी ने अपने दिल्ली आवास में महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी. सीएम धामी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि महात्मा गांधी ने अपने ओजस्वी विचारों से भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को नई दिशा दी है. इसके साथ ही मुख्यमंत्री धामी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को अहिंसा और मानवता का पुजारी भी बताया है.महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी को होती है जिसे उनके निधन के दिन के रूप में मनाया जाता है. नाथूराम गोडसे ने 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी की हत्या कर दी थी. गोडसे ने बापू को उस समय गोली मारी जब वे प्रार्थना सभा में भाग ले रहे थे. महात्मा गांधी के योगदान को न केवल भारत में बल्कि पूरी दुनिया में याद किया जाता है.

यह भी पढ़ें -  Kailash Mansarovar Yatra शुरू, CM ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के पहले दल को किया रवाना

More in Uncategorized

Trending News