Connect with us

उत्तराखण्ड

कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा ने कांग्रेस को किया अलविदा, भाजपा में हुए शामिल

हल्द्वानी। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव व 2022 में कांग्रेस के टिकट पर कालाढूंगी विधानसभा सीट से विधायक का चुनाव लड़ चुके महेश शर्मा ने रविवार को कांग्रेस को छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया है। श्री शर्मा लंबे समय से भाजपा कार्यकर्ताओं के संपर्क थे। आज देहरादून में उन्होंने भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता महेंद्र अधिकारी की मौजूदगी में उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। माना जा रहा है कि महेश शर्मा को भाजपा ज्वाइन करने में बीजेपी के वाइस नेता महेंद्र अधिकारी की चाणक्य नीति काम आई। यही वजह रही कि आज महेश शर्मा ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में जाने का निर्णय लिया। महेश शर्मा की नाराजगी तब सामने आई जब कांग्रेस ने नैनीताल उधमसिंह नगर सीट से प्रकाश जोशी को अपना उम्मीदवार बनाया जिसके बाद महेश शर्मा का भाजपा में जाना लगभग तय माना जा रहा था। आज महेश शर्मा ने देहरादून में भाजपा कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली है अब ऐसे में देखना होगा कि महेश शर्मा के जाने से कांग्रेस को लोकसभा चुनाव 2024 में कितना नुकसान होता है तो वहीं भाजपा को कितना फायदा मिलता है।

Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी: नैनीताल रोड पर केटीएम बाइक दुर्घटनाग्रस्त, 10वीं के छात्र की मौत, दूसरा छात्र घायल
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तराखण्ड

Trending News