Connect with us

Uncategorized

मुख्य परीक्षा का पेपर रद्द, अब इस दिन होगी परीक्षा

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस मुख्य परीक्षा का एक पेपर रद्द कर दिया है। यह पेपर अब 14 मई को दोबारा आयोजित किया जाएगा, और इसके लिए प्रवेश पत्र 30 अप्रैल को जारी किए जाएंगे।आयोग ने फरवरी में आयोजित पीसीएस मुख्य परीक्षा के दौरान तृतीय प्रश्न पत्र, सामान्य अध्ययन-1 (भारतीय विरासत और संस्कृति, विश्व का इतिहास एवं भूगोल और समाज) को रद्द किया। आयोग के सचिव जीएस रावत के अनुसार, अभ्यर्थियों ने इस पेपर में सिलेबस से बाहर के प्रश्न आने की शिकायत की थी।सभी प्रत्यावेदनों की जांच विषय विशेषज्ञों के सामने की गई, जिसके बाद यह निर्णय लिया गया। नए पेपर का आयोजन 14 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक होगा, और परीक्षा केंद्र में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा

यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में नया निकाहनामा!, एक पत्नी के रहते नहीं कर पाएंगे दूसरी शादी

More in Uncategorized

Trending News