Connect with us

Uncategorized

हल्द्वानी में बड़ी चोरी का खुलासा, पुलिस ने अंतरराज्यीय गिरोह के 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

मीनाक्षी

हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के राधिका ज्वेलर्स में हुई करोड़ों की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन में गठित विशेष पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए चोरी गया माल, वाहन व अन्य सामान बरामद किया है।

घटना के संबंध में बताया गया कि 19 दिसंबर 2025 की रात से 21 दिसंबर 2025 के बीच अज्ञात चोरों ने ज्वेलरी शॉप में सेंध लगाकर करीब 20 से 25 किलो चांदी के आभूषण व 300 से 400 ग्राम सोने के आभूषण चोरी कर लिए थे। चोरी की कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपये आंकी गई थी। मामले में थाना मुखानी में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस की सटीक कार्रवाई

घटना के खुलासे के लिए एसएसपी नैनीताल द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की गई। पुलिस टीम ने उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, झारखंड और नेपाल बॉर्डर तक लगातार दबिश देकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

बरामदगी

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—

54 ग्राम पीली धातु (सोना), अनुमानित कीमत 6.50 लाख रुपये

7.245 किलोग्राम सफेद धातु (चांदी), अनुमानित कीमत 15.50 लाख रुपये

घटना में प्रयुक्त वाहन (UP31 AU 5867) बरामद किया है।

आपराधिक इतिहास खंगालने में जुटी पुलिस

पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी पूर्व में भी कई राज्यों में चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। पुलिस अन्य आपराधिक मामलों में उनकी संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

पुलिस टीम को मिलेगा इनाम

यह भी पढ़ें -  स्पेशल ओलंपिक में चमके विशेष खिलाड़ी, दीप्ती रावत भारद्वाज ने बढ़ाया हौसला

उत्कृष्ट कार्य के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को ₹2500 का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की गई है।

पुलिस का कहना है कि चोरी व अपराध के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा

पुलिस टीम

1- निरीक्षक श्री हरपाल सिंह (प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया)

2-उप निरीक्षक श्री सुशील चंद जोशी (थानाध्यक्ष मुखानी)

3-उ०नि० श्री जगदीप सिंह नेगी (थानाध्यक्ष मुक्तेश्वर)

4-उ०नि० श्री राजेश जोशी (प्रभारी SOG)

5-व०3०नि० श्री रोहताश सागर (कोतवाली हल्द्वानी)

6-व०उ०नि० श्री गगनदीप सिंह (कोतवाली बनभूलपुरा)

7-उ0नि0 श्री गौरव जोशी (चौकी प्रभारी मंगल पडाव)

8-उप निरीक्षक श्री वीरेंद्र चंद्र (चौकी प्रभारी आर.टी.ओ रोड)

9- उपनिरीक्षक श्री अविनाश मौर्य (चौकी प्रभारी आंम्रपाली)

10-उ0नि0 श्री मोहन सिंह सीन (प्रभारी चौकी औखलकाण्डा)

11-उ0नि0 श्री नरेन्द्र कुमार (चोकी प्रभारी लामाचौड)

12-अपर उ०नि० मंजीत सिंह (थाना चोरगलिया)

13-हे०कानि० त्रिलोक रौतेला (कोतवाली लालकुँआ)

14-हे०कानि० इसरार नवी (सीसीटीवी)

15-कॉन्स्टेबल धीरज सुगड़ा (मुखानी)

16 कांस्टेबल सुनील आगरी (मुखानी)

17-कांस्टेबल रविंद्र खाती (मुखानी)

18-कांस्टेबल अरुण राठौर SOG

19- कांस्टेबल भूपेंद्र ज्येष्ठा SOG

20-कानि० तारा सिंह राणा (कोतवाली हल्द्वानी)

21-कानि० रोहित कुमार (मुखानी)

22-कानि0 दिनेश नगरकोटी (कोतवाली हल्द्वानी)

23-कानि० राजेश बिष्ट SOG

24-कानि० अरविन्द बिष्ट SOG

25- कानि० सन्तोष सिंह SOG

26- कानि० अनिल गिरी (कोतवाली हल्द्वानी)

More in Uncategorized

Trending News