Connect with us

Uncategorized

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

देहरादून। यहाँ जनता एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। पुलिस को रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर और धड अलग-अलग हिस्सों में बरामद हुआ है। पुलिस ने शवको पोस्टमार्टम के लिए एम्स की मोर्चरी में रखवा दिया है।


जनता एक्सप्रेस के लोको पायलट ने रायवाला रेलवे स्टेशन पर सूचना देते हुए बताया कि एक व्यक्ति ने रेलवे ट्रैक पर अपना सिर रखकर जान दे दी है। लोको पायलट ने बताया कि ट्रेन को रोकपाना संभव नहीं था। सूचना मिलने के बाद जीआरपी व रायवाला पुलिस मौके पर पहुंची।

कोतवाली रायवाला प्रभारी निरीक्षक बीएल भारती ने बताया कि घटना करीब 9:45 की है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इस घटना के बाद हरिद्वार से देहरादून जा रही वंदे भारत ट्रेन करीब 25 मिनट लेट रही। जिसे रायवाला जंक्शन पर रोक रखा गया।

यह भी पढ़ें -  CM धामी ने बताया रुद्रनाथ मंदिर का महत्व, बोले- चमोली आएं तो बाबा के दर्शन जरूर करें

More in Uncategorized

Trending News