Connect with us

Uncategorized

फ्रंटलाइन कोरोनावॉरियर्स को मास्क, सैनिटाइजर और जूस वितरण किया

हल्द्वानी। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 7 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार भाजपा द्वारा फ्रंटलाइन कोरोनावॉरियर्स, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और जूस का वितरण किया गया।

भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत अग्रवाल के संयोजन में एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत की गरिमामयी उपस्थिति में शक्ति केन्द्र संयोजक कमलेश जोशी के नेतृत्व में वार्ड नं.-50 आदर्श नगर क्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने मिलकर लालडांट चौराहे पर फ्रंटलाइन कोरोनावॉरियर्स, पुलिसकर्मियों, सफाईकर्मियों को मास्क, सैनिटाइजर और जूस का वितरण किया।
कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष गीता जोशी , महामंत्री आशा शुक्ला , बूथ अध्यक्ष उमेश तिवारी , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता शंकर सिंह कोरंगा, बूथ की महिला सदस्य चित्रा सुयाल उपस्थित रहे।

Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड- बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, एक महिला की मौत_कई घायल
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News