Connect with us

Uncategorized

उत्तराखंड में चढ़ने लगा पारा, लू करेगी परेशान, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

GARMI

अप्रैल का महीना शुरू होते ही उत्तराखंड में पारा (Uttarakhand Weather Update) चढ़ने लगा है. मैदानी जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं चलने से लोग परेशान हैं. मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दिनों में पूरे प्रदेश में पारा और चढ़ेगा.

उत्तराखंड में चढ़ेगा पारा

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार पांच अप्रैल को उत्तराखंड के सभी जिलों में मौसम शुष्क बना रहने की संभावना है. सभी जिलों में तेज धूप खिलने से तपिश बढ़ेगी. गर्म हवाओं दोपहर में परेशान कर सकती है. मौसम विभाग ने राज्य में बढ़ते तापमान को देखते हुए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की है. मौसम वैज्ञानिकों की माने तो आने वाले दिनों में पारे में और उछाल देखने को मिलेगा.

जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसम

बता दें देहरादून में आज तापमान 34 °C तक पहुंच सकता है, जबकि रात का न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहेगा. वहीं नैनीताल में अधिकतम तापमान 26.3°C और न्यूनतम तापमान 13.1°C रहने की संभावना है. इसके अलावा हल्द्वानी शहर में तापमान 38 °C और न्यूनतम तापमान 18 °C के आसपास रहेगा. वहीं उधम सिंह नगर का अधिकतम तापमान लगभग 37°C तक पहुंच सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 16°C के आसपास रहने की उम्मीद है

यह भी पढ़ें -  Uttarakhand Weather: अगले 24 घंटे रेड अलर्ट पर उत्तराखंड!, इन जिलों में बहुत भारी बारिश का खतरा

More in Uncategorized

Trending News