Connect with us

Uncategorized

प्रदेश के 4 जिलों में मौसम विभाग ने भारी बारिश का पूर्वानुमान किया जारी


उत्तराखंड में मानसून की बारिश का दौर फिलहाल धीमा पड़ गया है. मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही पहाड़ी जिलों के साथ-साथ मैदानी जिलों में भी भारी बारिश से नदियां के उफान में रहने की संभावना जताई जा रही है.


मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह के अनुसार मंगलवार को राजधानी देहरादून समेत पौड़ी, बागेश्वर और नैनीताल जिले में भारी बारिश के आसार हैं. जिसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. जबकि रुद्रप्रयाग, चमोली और उत्तरकाशी के कुछ भागों में कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं. ऐसे में चारधाम यात्रियों से मौसम का अपडेट देख कर ही यात्रा करने की सलाह दी है

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी -नैनीताल जिले में SIR की प्रक्रिया पूरी,कल आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

More in Uncategorized

Trending News