Connect with us

Uncategorized

मौसम विभाग में चार जिलों में किया भारी बारिश अलर्ट जारी

उत्तराखंड के चार जिलों में आज भी भारी बारिश की संभावना है. मौसम वैज्ञानिकों ने भारी बारिश का अलर्ट जारी कर संवेदनशील इलाकों में भूस्खलन की आशंका को देखते हुए आवाजाही हिदायत बरतने की अपील की है.

मौसम विभाग के निदेशक विक्रम सिंह की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार आज राजधानी देहरादून, चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और नैनीताल जनपदों के कुछ क्षेत्रों पर भारी बारिश की संभावना है. जिसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. बाकी अन्य जनपदों में भी हल्की बारिश की संभावना है.

उमस ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें
प्रदेश के अधिकांश जिलों में लगातार बारिश के बाद भी उमस भरी गर्मी ने बेहाल किया हुआ है. बारिश थमते ही चिलचिलाती गर्मी ने अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया. इन दिनों बारिश का क्रम धीमा पड़ने के चलते तापमान में और बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है. राजधानी देहरादून में आज सुबह से ही तेज धूप खिली. जिसने लोगों को गर्मी से बेहाल करना शुरू कर दिया

Ad
यह भी पढ़ें -  Badrinath Dham की दूरी होगी कम!, 2027 तक तैयार होगा ये नया रास्ता

More in Uncategorized

Trending News