Connect with us

Uncategorized

गैस संकट से डेयरी में महंगा हुआ दूध-दही, पनीर

मीनाक्षी

हल्द्वानी। शहर में कॉमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत का सीधा असर अब आम उपभोक्ताओं की थाली पर दिखने लगा है। शहर की कई डेयरियों में दूध, दही और पनीर के दाम 10 से 20 रुपये तक बढ़ गए हैं, जबकि कई मिठाई दुकानों पर जलेबी बनना लगभग बंद हो गया है। खासकर नवरात्र के समय यह संकट लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। सिंधी चौक में जायसवाल स्वीट्स और कालाढूंगी रोड मेंतिवारी डेयरी के संचालक का कहना है कि गैस नहीं मिलने के कारण अब लकड़ी और कोयले का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे लागत बढ़ गई है।इसी वजह से डेयरी उत्पादों में बढ़ोतरी करनी पड़ी है। वहीं, नहर कवरिंग रोड स्थित संतोष डेयरी संचालक ने बताया कि यदि जल्द स्थिति सामान्य नहीं हुई तो एक अप्रैल से कई अन्य डेयरी संचालक भी दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। उधर, कुछ मिठाई विक्रेता डीजल भट्टी जलाकर मावा और मिठाई बनाने को मजबूर हैं, जो बेहद खतरनाक तरीका है। सिंधी चौक की कुछ दुकानों ने जलेबी बनाना बंद कर दिया है, जबकि अन्य दुकानदारों का कहना है कि यदि जल्द गैस आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो वे भी उत्पादन रोक देंगे। हालांकि अभी आंचल, अमूल, मदर डेयरी जैसे ब्रांडेड दुग्ध कंपनियों ने अभी दरों में बढ़ोत्तरी नहीं की है। डेयरी में बढ़ी हुई कीमतेंदूधः 40-50 से बढ़कर 55-70 रु./लीटरदही: 80 से बढ़कर 100 रु./लीटरपनीर: 310 से बढ़कर 320 रु./किलो

यह भी पढ़ें -  स्पेशल ओलंपिक में चमके विशेष खिलाड़ी, दीप्ती रावत भारद्वाज ने बढ़ाया हौसला

More in Uncategorized

Trending News