Connect with us

Uncategorized

मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे… BJP मंत्री की बेटी का ऐसा बयान कि खुद सीएम को देना पड़ गया जवाब

पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर से लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। इसी प्रदर्शन में असम  सरकार के एक मंत्री की बेटी भी शामिल हुई। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई। मंत्री की बेटी ने ऐसी बात बोली कि खुद बीजेपी से असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा को जवाब देना पड़ गया। उन्होंने अपील की कि इसको लेकर मंत्री को परेशान ना किया जाए। बच्चों की हरकतों के लिए मां-बाप को जिम्मेदार नहीं ठहरा सकते।

मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे… BJP मंत्री की बेटी का ऐसा बयान

दरअसल 23 जुलाई को NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर गुवाहाटी में भी छात्रों का विरोध प्रदर्शन हुआ था। इसी में असम कैबिनेट मंत्री केशव महंता की बेटी ‘दिबिसा महंता’ भी शामिल हुई थी। इस दौरान उन्होंने कहा था कि, “मेरे पैड से ज्यादा पेपर लीक हो रहे हैं. नीट पेपर लीक एक नेशनल इशू है. मुझे उन छात्रों के लिए दुख है, जिन्होंने अपनी जान गवां दी.” एक वीडियो में तो वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाते हुए भी नजर आ रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे भी लगाए

दिबिसा को एक वीडियो में कहते हुए भी सुना जा सकता है, “यह बहुत दुखद है और मैं बता नहीं सकती कि जो हिंसा हो रही है, उसे देखकर मुझे कितना बुरा लग रहा है. स्टूडेंट बस शांतिपूर्ण विरोध करना चाहते थे, लेकिन वह बहुत हिंसक हो गया. लाठीचार्ज हुआ, आंसू गैस छोड़ी गई, सब कुछ हुआ, लेकिन मैं कहना चाहती हूं कि मुझे हर उस छात्र पर बहुत गर्व है जो उस दिन वहां (जंतर मंतर) पहुंचा और अपनी बहादुरी दिखाई और उन्होंने ही मुझे यहां आने के लिए प्रेरित किया.”

यह भी पढ़ें -  देहरादून में युवक सहस्त्रधारा में पानी के तेज बहाव में बहा, डूबने से मौत

इस मामले पर क्या बोले CM हिमंता?

अब इसको लेकर शनिवार, 25 जुलाई को मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने खुद जवाब दिया। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक पत्रकार ने दिबिसा के प्रोटेस्ट में शामिल होने पर सवाल पूछा। इस पर हिमंता ने कहा, “मेरे बच्चे जो कहते हैं, उसके लिए मैं कैसे जवाबदेह हो सकता हूं? मेरा अपना भाई भी मेरी किसी बात से सहमत नहीं है. मेरे बच्चे भी मेरी बहुत सी बातों से सहमत नहीं हैं… यहां जितने भी पत्रकार बीजेपी के खिलाफ रील बनाते हैं, उन सबके माता-पिता बीजेपी समर्थक हैं… उसने मोदी जी के खिलाफ बात की है और मुझे इस बात का दुख है. अगर कभी उससे मुलाकात हुई, तो मैं उससे भी बात करूंगा.”

अगली बार मिलूंगा तो उनसे जरूर बता करूगा…

मुख्यमंत्री सरमा ने आगे कहा, “अगर कल मेरा बेटा भी कुछ गलत कह दे तो हैरान मत होना. मेरा बेटा आगे चलकर वकील बनेगा और शायद उन लोगों का प्रतिनिधित्व करे जिन्हें मैं पसंद नहीं करता… उसने जो कहा वह गलत था, लेकिन इसके लिए हम लड़की से बात करेंगे. हम पिता को क्यों परेशान करेंगे? मैं उनके लगाए गए नारों से सहमत नहीं हूं. जब मैं उनसे अगली बार मिलूंगा, तो निश्चित रूप से इस बारे में बात करूंगा और उन्हें समझाने की कोशिश करूंगा कि उन्होंने जो कहा, वह सही नहीं था

More in Uncategorized

Trending News