Connect with us

Uncategorized

कुमाऊं के करीब 400 से ज्यादा वन अधिकारी,होंगे तबादले

मीनाक्षी

हल्द्वानी। कुमाऊं मंडल में वन विभाग में तैनात सैकड़ों अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले की कार्यवाही शुरू हो गई है। ये तबादले वन प्रभाग, वृत्त और मंडल स्तर पर होंगे। तबादले की सूची तैयार कर मुख्य वन संरक्षक, कुमाऊं मंडल के कार्यालय को भेज दी गई है। वन विभाग में कुमाऊ मंडल के तीन हिस्से हैं जिसमें पश्चिमी वृत्त, दक्षिणी कुमाऊ व उत्तरीय कुमाऊं शामिल हैं। इनमें वकरीत्र 12 से ज्यादा वन प्रभाग हैं। इन वन प्रभाग में तैनात करीब 400 से ज्यादा रेंजर, फरिस्टर, फरिस्ट गार्ड, प्रशासनिक अधिकारी, क्लर्क के तबादले प्रस्तावित है। तबादला सुगम से दुर्गम और दुर्गम से सुगम क्षेत्रों में किया जाना है। तबादले का मुख्य आधार कर्मचारियों की सुगम और दुर्गम क्षेत्रों में की गई ड्यूटी का रिकॉर्ड होगा। कुमाऊं मंडल के सभी वन प्रभागों से मुख्य वन संरक्षक (कुमाऊ) डॉ. धीरज पांडे को इस संबंध में विस्तृत जानकारी भेजी जा चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  रामायण’ 300 करोड़ के पार, 5वें दिन की ऐतिहासिक कमाई

More in Uncategorized

Trending News