Connect with us

क्राइम

देश के सुरक्षा कर्मियों पर ही लगा दाग, आर्मी के 3 जवानों पर दर्ज हुआ 2 महिलाओं से रेप करने का मुकदमा

झांसी। वीरांगना लक्ष्मीबाई रेलवे स्टेशन पर आर्मी के जवानों ने दो महिलाओं से रेप कर दिया। घटना रविवार शाम की है। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक फरार है। आरोपी एक जवान उत्तराखंड और दो बिहार के हैं।जीआरपी एसपी के हवाले से कहा गया है आरोपी जवानों ने महिलाओं से रेप की बात कबूल की है। जवानों ने गलती स्वीकार की है।

जीआरपी आईओ मोहम्मद नईम मंसूरी ने बताया, तीनों जवानों के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है। दो जवान बिहार और एक उत्तराखंड का है। पुलिस ने आर्मी के दोनों जवानों को गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी फरार है।

पीड़ित महिलाएं दोस्त हैं। एक रिश्तेदार से मिलने के लिए स्टेशन जा रहे थे। स्टेशन के बाहर एक युवक मिला। वो कहने लगा कि हमारा मोबाइल खो गया है। कॉल लगाने के लिए हमसे मोबाइल मांगने लगा। हमने मानवता के नाते उसको बात करने के लिए मोबाइल दे दिया। वो बात करते हुए स्टेशन के अंदर चला गया। हम दोनों उसके पीछे-पीछे प्लेटफार्म नंबर-7 पर पहुंच गए।

वहां एक ट्रेन खड़ी थी। वो हम दोनों को एक कोच में ले गया। वहां पहले से दो युवक मौजूद थे। वे कोच के अंदर ही मीट – चिकन बना रहे थे। शराब पी रहे थे। तब पता चला कि वे आर्मी से हैं। दो आर्मी के जवानों ने हमारे साथ रेप किया। जीआरपी थाने में जवान संदीप, रवींद्र और सुरेश के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, जिनमें से दो को हिरासत में लिया गया है, जबकि एक फरार है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
यह भी पढ़ें -  उत्तराखंड में 1 बजे तक 37.33 प्रतिशत मतदान
Continue Reading
You may also like...

More in क्राइम

Trending News