Connect with us
Breaking news at Parvat Prerna

आध्यात्मिक

नवरात्रि विशेष : नवरात्र के नौ दिन तक मां को चढ़ाएं यह नौ फूल, होगी मनोकामना पूरी

हिन्दू धर्म में नवरात्रि के पर्व का विशेष महत्व है। मां दुर्गा को शक्ति का प्रतीक माना गया है।नौ दिनों में मां दुर्गा के नौ अलग-अलग स्वरूपों की आराधना की जाती है। मान्यता है कि नवरात्रि पर मां दुर्गा की विधि पूर्वक पूजा करने से जीवन में सुख समृद्धि आती है और भक्त की सारी मनोकामना पूरी होती हैं। नवरात्रि में देवी मां के चरणों में किसी भी तरह का फूल चढ़ाने की जगह, अगर आप उन फूलों को देवी मां को अर्पित करेंगे, जो उनको बेहद प्रिय है।तो चलिए जानते हैं कि माता को नवरात्रि के नौ दिन कौन से फूल चढ़ाने चाहिए।

पहले दिन
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के शैलपुत्री स्वरूप की आराधना की जाती है।मां शैलपुत्री को गुड़हल का लाल फूल और सफेद कनेर का फूल बहुत पसंद है। इसलिए पहले दिन मां को गुड़हल या कनेर का फूल अर्पित करें।

दूसरे दिन
नवरात्रि के दूसरे दिन मां दुर्गा के ब्रह्मचारिणी स्वरूप की पूजा की जाती है। मां ब्रह्मचारिणी को गुलदाउदी का फूल और वटवृक्ष के फूल काफी पसंद हैं।इसलिए मां के चरणों में इन फूलों को अर्पित करें।इससे घर-परिवार में खुशहाली आती है।

तीसरे दिन
नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप को पूजा जाता है। इस दिन आप मां चंद्रघंटा को कमल का फूल और शंखपुष्पी का फूल अर्पित कर सकते हैं। ये फूल मां को काफी पसंद हैं। कहा जाता है इससे जीवन में जल्दी सफलता मिलती है।

चौथे दिन
नवरात्रि का चौथा दिन होता है मां दुर्गा के कुष्मांडा स्वरूप के नाम।इस दिन मां की पसंद के अनुसार उनको चमेली का फूल या पीले रंग का कोई भी फूल चढ़ाना चाहिए। इससे मां अच्छे स्वास्थ्य का आशीर्वाद देती हैं।

पांचवें दिन
नवरात्रि के पांचवें दिन मां दुर्गा के स्कंदमाता स्वरूप की पूजा की जाती है। मां को पीले रंग के फूल बहुत पसंद हैं इसलिए उनको पीले रंग के कोई भी फूल अर्पित करने से मां खुश होती हैं और सुख-सम्पन्नता का आशीर्वाद देती हैं।

छठे दिन
नवरात्रि के छठे दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की आराधना होती है. मां कात्यायनी को गेंदे का फूल और बेर के पेड़ का फूल काफी भाता है। इसलिए उनके चरणों में इन फूलों को चढ़ाने से मां की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

सातवें दिन
नवरात्रि के सातवें दिन मां दुर्गा के कालरात्रि स्वरूप की पूजा-अर्चना की जाती है। मां कालरात्रि को नीले रंग का कृष्ण कमल का फूल बहुत अधिक प्रिय है। इसलिए आप उनको ये फूल और इसे न मिलने की स्थिति में कोई भी नीला फूल चढ़ा सकते हैं।

आठवें दिन
नवरात्रि के आठवें दिन पूजा जाता है मां दुर्गा के महागौरी स्वरूप को. जिनको मोगरे का फूल खासतौर पर काफी पसंद है। इसलिए मां के चरणों में इस फूल को अर्पित करें. इससे मां की कृपा घर-परिवार पर बनी रहती है।

नौवें दिन
नवरात्रि के नौवें दिन मां दुर्गा के सिद्धिदात्री स्वरूप की आराधना की जाती है। मां को चंपा और गुड़हल का फूल बेहद प्रिय है। मां सिद्धिदात्री के चरणों में इस फूल को चढ़ाने से मां प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद देती है।

नवरात्रि विशेष
शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 7 अक्टूबर आज से हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। लोग इन 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में माता की उपासना के दौरान पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र‍ि के दिनों में कुछ चीजें घर लाई जाएं तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वो चीजें है जिन्हें घर लाने पर माता रानी प्रसन्न होती हैं।

-माता रानी के सोलह श्रृंगार का सामान नवरात्रि के दिनों में घर पर माता रानी के सोलह श्रृंगार का सामान लाकर घर के मंदिर में स्थापित करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।

– सोने-चांदी का सिक्का शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ माना जाता है। अगर सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश की चित्र बना हुआ हो तो और भी शुभ माना जाता है। आप अपने पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरूर रखें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

-केले का पौधा नवरात्रि के दौरान घर में केले का पौधे लाकर घर के आंगन में लगाना चाहिए। हर रोज इस पौधे का पूजा करने के बाद रोजाना इस पर जल चढ़ाएं और गुरुवार के दिन केले के पौधे पर दूध भी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की दिक्कत नहीं रहती है।

– मोर पंख मोर पंख को शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। मोर पंख मां सरस्वती का प्रिय होता है। अगर आप इसे नवरात्रि के दिनों में घर लाकर मंदिर में रखेंगे तो इसे कई फायदे होते हैं। विद्यार्थियों को मोर पंख अपने कमरे में रखना चाहिए, ऐसा करने से उन्हें विद्या की प्राप्ति होती है। लॉकर के पास मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और ये नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है।

-कमल पर विराजमान मां की फोटो नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी मां का ऐसी तस्वीर लाएं, जिसमें वे कमल पर विराजमान हों और उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि होती है। लक्ष्मी मां का प्रिय फूल कमल है। नवरात्रि में कमल का फूल या उससे संबंधित फोटो घर में लाने से लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

– तुलसी का पौधा यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के दिनों में इसे अपने घर पर लगाएं और इसे अच्छी तरह से देखभाल करें। साथ ही घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Continue Reading
You may also like...

More in आध्यात्मिक

Trending News