Connect with us

Uncategorized

गैर हिंदुओं को चिन्हित कर लगाया जाएगा प्रतिबन्ध : विधायक

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा का शुभारंभ 30 अप्रैल से होने जा रहा है।यात्रा को लेकर धामी सरकार ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इस बीच 11वें ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम से बड़ी खबर सामने आ रही है।

केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने मीडिया से बातचीत में बताया कि पिछले दिनों प्रभारी मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी केदारनाथ क्षेत्र में तमाम लोगों के साथ बैठक की थी। जिसमें व्यापारियों ने बताया कि क्षेत्र में गैर हिंदू मांस, मछली और शराब परोसने का काम करते हैं। जिससे केदारनाथ धाम की छवि खराब हो रही है।केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल का कहना है कि गैर हिंदू केदारनाथ धाम को बदनाम करने के लिए वहां पर मांस, मछली और शराब परोसने का काम करते हैं। ऐसे लोगों को चिन्हित कर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया बता। बता दें इस बार श्रद्धालुओं के लिए बाबा केदार के कपाट 2 मई को खोल दिए जाएंगे. जिसे लेकर सरकार ने तैयारियां तेज कर दी है। इसके अलावा बदरीनाथ धाम के कपाट इस बार 4 मई को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिए जाएंगे। जबकि 30 अप्रैल अक्षय तृतीया के अवसर पर गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। जिससे चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। सरकार की ओर से चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित बनाने के लिए तैयारियां की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हरिद्वार में बेशकीमती सरकारी जमीन पर कब्जा मामला: दो अफसरों को 25-25 हजार जुर्माने का नोटिस

More in Uncategorized

Trending News