Connect with us

Uncategorized

देहरादून में सड़कों की खुदाई पर कंट्रोल, CS ने पिटकुल को दिए काम करने का तरीका बदलने के निर्देश

 

cs meeting

देहरादून में बिजली लाइनों को अंडरग्राउंड करने का काम अब तेज रफ्तार पकड़ने जा रहा है। मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने बुधवार को सचिवालय में इस बड़े प्रोजेक्ट को लेकर ऊर्जा विभाग और देहरादून डीएम के साथ अहम बैठक की। बैठक में सीएस ने साफ निर्देश दिए कि जून महीने तक सड़कों की खुदाई, केबलिंग और ब्लैक टॉपिंग का काम हर हाल में पूरा किया जाए।

काम करने के तरीका बदले पिटकुल: CS

बैठक में मुख्य सचिव ने पिटकुल को काम करने का तरीका भी बदलने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि पूरे शहर में एक साथ काम शुरू करने के बजाय कुछ चुनिंदा इलाकों में ही काम किया जाए और वहां ज्यादा से ज्यादा लेबर लगाकर काम तेजी से पूरा किया जाए। सीएस का मानना है कि इससे सड़कों की अनावश्यक खुदाई से बचा जा सकेगा और लोगों को कम परेशानी होगी।

एक जगह काम पूरा करने के बाद ही मिलेगी दूसरी जगह काम की अनुमति

मुख्य सचिव ने यह भी साफ किया कि एक जगह का काम पूरा होने के बाद ही अगले स्थान पर काम शुरू करने की अनुमति दी जाएगी। इससे प्रोजेक्ट में अनुशासन बना रहेगा और काम तय समयसीमा में पूरा हो सकेगा। उन्होंने देहरादून डीएम सेविन बंसल को निर्देश दिए कि इस पूरे प्रोजेक्ट की साप्ताहिक मॉनिटरिंग की जाए और पिटकुल के साथ लगातार समन्वय बनाए रखा जाए, ताकि कहीं भी लापरवाही या देरी न हो।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  24 घंटे में दूसरा हादसा!, आशारोड़ी-मोहब्बेवाला मार्ग पर ट्रक हुआ दुर्घटनाग्रस्त

More in Uncategorized

Trending News