Connect with us

Uncategorized

भारत-नेपाल सीमा पर प्रतिबन्धित मार्ग से बीड़ी तस्करी करते एक गिरफ्तार

टनकपुर/बनबसा । जनपद चम्पावत के थाना टनकपुर क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीम द्वारा चौकी ठुलीगाड़ क्षेत्रान्तर्गत अभियुक्त नीरज जुकरिया पुत्र स्व. प्रयाग दत्त जुकरिया निवासी टनकपुर, उम्र-40 वर्ष को 320 पैकेट स्पेशल तोता बीड़ी को नेपाल राष्ट्र को प्रतिबन्धित मार्ग से परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त उपरोक्त को आवश्य वैधानिक कार्यवाही हेतु मय माल के कस्टम विभाग के सुपुर्द किया गया।
अभियुक्त उपरोक्त द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह टनकपुर व बनबसा क्षेत्र से बीड़ी आदि को सस्ते दामों में खरीदकर प्रतिबन्धित मार्ग से नेपाल राष्ट्र के तस्करों को अधिक दामों में बेचता है।

पुलिस टीम में:-
01-उप.नि.देवेन्द्र सिंह मनराल चौकी प्रभारी ठूलीगाड़
02- कानि. मन्जीत सिंह
03-कानि. सतपास चिन्याल
संवाददाता:- गौरव शर्मा टनकपुर

यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी - मंदिर में अकेली मिली छह माह की मासूम, अंजान महिला ने सीने से लगाकर कराया शांत, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
Continue Reading
You may also like...

More in Uncategorized

Trending News