Connect with us

Uncategorized

संपर्क क्रांति का संचालन सप्ताह में इन तीन दिन रहेगा बंद, जानिए अन्य ट्रेनों को लेकर भी रेलवे ने किया शेड्यूल जारी

मीनाक्षी

हल्द्वानी – पूर्वोत्तर रेलवे ने शीतकालीन कोहरे को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के संचालन में कटौती शुरू कर दी है। रेलवे सूत्रों के अनुसार दिसंबर से कई ट्रेनों के फेरे कम किए जाएंगे। इसी क्रम में पुरानी दिल्ली जाने वाली संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को दो दिसंबर से सप्ताह में मंगलवार, बृहस्पतिवार और शनिवार को रद्द कर दिया गया है
इसके अलावा जम्मू जाने वाली गरीब रथ और कानपुर जाने वाली ट्रेन का संचालन पहले से ही बंद है। अनुमान है कि इन ट्रेनों का नियमित संचालन फरवरी से ही शुरू हो पाएगा। हर साल की तरह इस बार भी रेलवे ने कोहरे के मौसम में गाड़ियों की संख्या में कटौती की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
लखनऊ जंक्शन पर कॉन्कोर्स निर्माण कार्य 20 नवंबर से 22 नवंबर तक जारी रहेगा। इस दौरान कई ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में बदलाव किया गया है। रेलवे के अनुसार काठगोदाम–लखनऊ एक्सप्रेस को 5 दिसंबर से 22 दिसंबर तक चारबाग स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 4 की जगह प्लेटफार्म नंबर 3 से लाया और वहीं से काठगोदाम के लिए रवाना किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  हल्द्वानी : 190 नशीले इंजेक्शन के साथ नशे का सौदागर गिरफ्तार

More in Uncategorized

Trending News