Connect with us

उत्तर प्रदेश

बाघ का फिर से आतंक ,महिला को बनाया शिकार

हल्द्वानी। बाघ का आतंक फिर से दिखाई देने लगा है, आज फतेहपुर रेंज में बाघ ने एक महिला को शिकार बनाया। लगातार बाघ के आतंक से परेशान ग्रामीणों ने प्रशासन व वन विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। वन विभाग के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश इतना बढ़ गया कि मृत महिला का शव ग्रामीणों ने सड़क पर रख प्रदर्शन किया।

मौके पर फतेहपुर रेंज के रेंजर ख्याली राम है जो की लोगो को समझाने का प्रयास कर रहे हैं, साथ ही एसडीएम हल्द्वानी मनीष कुमार सिंह और वन महकमें के अन्य अधिकारी घटना स्थल को पहुंचे रहे हैं जो की नाराज ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश करेंगे आपको बता दें की फतेहपुर के पनियाली के पास जंगल में घास लेने गई महिला को बाघ ने अपना निवाला बना दिया, जिसके बाद ग्रामीणों में आक्रोश पैदा हो गया, क्योंकि ग्रामीण लगातार बाघ के आतंक से परेशान होकर वन विभाग से अपनी सुरक्षा के लिए गुहार लगाते हुए आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
यह भी पढ़ें -  तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा, दो युवकों की मौत, दो गंभीर
Continue Reading
You may also like...

More in उत्तर प्रदेश

Trending News